Advertisement
चूनाभट्टी इलाके में पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई, प्यार और फिर रेप हो गया। बाद में आरोपी ने शादी करने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया के अनुसार 21 वर्षीय युवती शाहपुरा सी सेक्टर में रहती है। 30 मई को युवती अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का प्रकरण भी दर्ज किया था। बाद में पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया कि उसे सोमेश यादव नामक एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। थाने में पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले फेसबुक से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर उसे अपने घोड़ा नक्कास स्थित घर ले गया था। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अब शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पड़ोसी ने महिला को छेड़ा
टीटी नगर इलाके में पड़ोसी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।विवाहिता शास्त्री नगर में रहती हैं। कल पड़ोस में रहने वाले प्रकाश नाथानी ने अश्लील छेड़छाड़ करते हुए उनका हाथ पकड़ लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |