Advertisement
विदिशा। एक ही गांव के रहने वाले दो लोग सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की ही मौत हो गई। जीआरपी प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अटारी खेजड़ा गांव के रहने वाले दो लोग सोमवार सुबह ट्रेन से कट गए। दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे खरी फाटक ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया है और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, यह फिलहाल ठीक-ठीक पता नहीं चल सका, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों ग्रामीण रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |