Advertisement
सिवनी। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। ताजा मामला सिवनी जिले का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रुप से घायल है।
जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह सिवनी जिले के छपरा नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 की है। चंद्रप्रकाश बिसेन अपनी पत्नी तिविंद्रा बिसेन को कटनी से लेकर लौट रहे थे। तभी छपारा बाईपास के पास ट्रक के साथ उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बसंत पटले और उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |