Advertisement
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नौ साल की मासूम बच्ची की दष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने परिजनो के साथ चक्काजाम कर दिया। मासूम के परिजन और मोहल्ले के लोग जवा चौराहे पर शव रखकर बैठ गए।
दरिंदगी का यह मामला रीवा जिले के तराई अंचल का है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात 9 साल की बच्ची भाई के साथ घर के आंगन में सोई थी। मां को बुखार होने की वजह से वह कमरे में सो रही थी। दो बहनें भी कमरे में सो रहीं थी। पिता मुंबई में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन जब रात दो बजे टॉयलेट के लिए उठी तो बच्ची आंगन के ही एक कोने में मृत मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। गुरुवार को बच्ची का का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपा गया।
इसके बाद प्रदर्शन शुरू हो गया। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दोपहर 12 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्रदर्शन चला। पुलिस ने बताया कि संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी जांच की है।
रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा। संभवत: आरोपी कोई परिचित का व्यक्ति है, इसलिए दुष्कृत्य करने के बाद बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची का शव घर के आंगन में मिला था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |