Advertisement
उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में रहने वाली 10 वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया है।
पुलिस के अनुसार आकांक्षा पिता संतोष भदोरिया 16 वर्ष निवासी निपानिया घट्टिया 10 वीं की छात्रा थी। पिता की दुर्घटना में मृत्यु होने पर दादा दादी के घर रहती थी। उसके भाई आदित्य ने बताया कि बुधवार को आकांक्षा घर में उल्टियां कर रही थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। बुधवार को ही 10 वीं का रिजल्ट भी आया था,जिसमें वह फैल हो गई थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |