Advertisement
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला के सीबीआई से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। बुधवार को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने सीबीआई के मामले में सिसोदिया को 12 अप्रैल को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च, 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में दूसरी जमानत याचिका दायर कर रखी है, जिस पर 30 अप्रैल को फैसला आना है।
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का ईडी ने विरोध करते हुए कहा था कि जमानत याचिका में ट्रायल में देरी को आधार बनाया जा रहा है जबकि देरी आरोपितों की ओर से की जा रही है। सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया की ओर से कहा गया था कि ट्रायल कछुआ गति से चल रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट जमानत याचिका पर अपने फैसले में जल्द ट्रायल करने को कह चुका है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |