Advertisement
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ओंकारेश्वर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सात माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल है।
जानकारी अनुसार हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। महाराष्ट्र के कुछ लोग कार में सवार होकर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। बुधवार को सभी दर्शन के बाद लौट रहे थे। इस दौरान ओंकारेश्वर रोड पर मोरटक्का और थापना गांव के बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 7 माह के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सनावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को इंदौर रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |