Advertisement
जबलपुर । बरगी नगर चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में युवक की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं बाइक में आग लग गई।
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार मदन महल थाना अंतर्गत आमनपुर में रहने वाला यश तानवेश बाइक चला रहा था। यश अपने दो साथियों के साथ बरगी घूमने गया था। यश सुबह करीब सात बजे अपने दो दोस्त नवजोत विनोदिया और आयुष विश्वकर्मा के साथ घर से निकला। तीनों युवक अपनी-अपनी बाइक पर सवार थे। बरगी नगर पहुंचते ही सुनसान सड़क मिली तो तीनों स्टंट करते हुए बाइक रफ्तार से भगाने लगे। यश के दो दोस्त बाइक तेजी से लेकर निकले जिनका पीछा करने के लिए यश ने भी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसी तेजी में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही बाइक में आग लग गई और यश भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक यश के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |