Advertisement
जबलपुर। जबलपुर-कुंडम बघराजी मार्ग के पास करनपुरा में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक हार्वेस्टर पुलिया से नीचे घाटी में गिर गया। हादसे में हार्वेस्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
जानकारी अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 8:00 बजे कुंडम से बघराजी डैम के पास घाटी वाले इलाके की है। एडिशनल एसपी प्रदीप शिंदे ने बताया कि सुबह के समय हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया। हार्वेस्टर में तीन लोग सवार थे। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति हार्वेस्टर के नीचे दब गया था जिसे किसी तरह रेस्क्यू करके निकाल लिया गया। वह गंभीर रुप से घायल है। मृतक हरियाणा के रहने वाले है। पुलिस को आशंका है कि तीन अन्य लोग हार्वेस्टर में सवार थे जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही है। कुंडम थाना क्षेत्र की पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कर शुरू किया। मौके पर क्रेन जेसीबी और हाइड्रा की मदद से पुलिया से नीचे गिरे हार्वेस्टर को निकालने का काम किया जा रहा है।फिलहाल बचाव का कार्य जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |