Advertisement
खरगोन। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को निर्वाचन ट्रेनिंग से वापस लौट रहे नायब तहसीलदार का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार घटना गोगांवा थाने के मछलगांव के पास की है। नायब तहसीलदार प्रवीण चांगार और पोलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल सनावद से खरगोन चुनाव की ट्रेनिंग में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान रोड पर सामने अचानक एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक सुरेन्द्र मंडलौई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नायब तहसीलदार और पोलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल सुरक्षित है। उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |