Advertisement
जबलपुर। देश में चल रही चुनावी प्रक्रिया पर सारी दुनिया की नजरें टिकी हैं और लोग इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह जबलपुर में मतदान शुरू होने के बाद दो कनाडाई नागरिक मतदान केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थित तथा शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया देखकर खुशी जताई।
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। इसी बीच जबलपुर के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर कनाडा के नागरिक लायल और ऐसी भी मतदान देखने के लिए पहुंचे। पूरी प्रक्रिया समझने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को देखकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विशाल जनसंख्या के बावजूद भारत में लोकतंत्र अपना काम कर रहा है। गौरतलब है कि जबलपुर सीट पर सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के आशीष दुबे और कांग्रेस के दिनेश यादव के बीच है। यहां सुबह 11 बजे 27.41 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |