Advertisement
सागर। जिले के बीना में बीती देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकुमार जैन, पवन घोषी और हरिओम तोमर गुरुवार रात एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच खुरई-सागर नेशनल हाईवे पर सिलोधा गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चंद्रकुमार जैन और पवन घोषी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हरिओम तोमर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की खोज रही है, वहीं तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |