Advertisement
गुना। बेटी से शादी कराने और पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी के कंधे में भी छर्रे लगे हैं। हत्या का आरोप समधी पर ही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के म्याना थाना इलाके के गोपालगढ़ गांव में भूरा (40) पुत्र रत्ना बंजारा गुरुवार रात को अपने घर में सो रहा था। रात दो बजे के आसपास उसका समधी अन्य साथियों के साथ आया और उस पर फायर कर दिया। उसकी बेटी बचाने आई तो उस पर भी फायर किया। घटना में भूरा को पूरे शरीर में छर्रे लगे। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी बेटी के भी कंधे में छर्रा लगा। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया गया। वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। भूरा के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |