Advertisement
जबलपुर। हनुमानतल थाना अंतर्गत हड्डी गोदाम क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जहां पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं साली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हड्डी गोदाम निवासी पेशे से कबाड़ी इमरान का कुछ दिनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसमें उसकी पत्नी नाजिया मायके गई तभी पीछे से इमरान वहां पहुंच गया। दोनों की बीच वहां पर जमकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बड़ा की इमरान ने अपने पास रखा हुआ चाकू निकाला एवं अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक 6 घाव किया। अपनी बहन नाजिया को बचाने के लिए आई साली आयशा ने जब बीच बचाव किया तो इमरान ने उस पर भी वार किया। खून से लथपथ दोनों बहनों को वहां से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत आयशा को मृत घोषित कर दिया एवं नाजिया को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इमरान वहां से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |