Advertisement
पति से विवाद के बाद कलियासोत डेम में कूदकर जान देने वाली महिला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महया की थी। पुलिस ने 17 दिन की जांच के बाद महिला के पति समेत दो पर मामला दर्ज कर लिया।
चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार गत 20 मई की शाम करीब पांच बजे कलियासोत डेम में एक महिला की लाश मिली थी। मृतका की शिनाख्त दामखेड़ा कोलार निवासी सोनम (27) पति सोनू मालवीय के रूप में हुई थी। सोनू ने पुलिस को बताया था कि उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उसका चार साल का एक बेटा भी है। 19 मई की शाम सोनम मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन हमने मना कर दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए उसने डेम में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी पति समेत दो पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |