Advertisement
हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार दोपहर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हुए है। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यात्री बस सिराली से यात्रियों को लेकर हरदा की ओर आ रही थी। इस दौरान कमताडा गांव के पास में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणाें ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए है। सभी घायलों को हरदा जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां ईलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |