Advertisement
बड़वानी। जिले में सोमवार शाम को एक यात्री बस पलटने से एक युवती की मौत हो गई, वहीं, 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बड़वानी में सोमवार शाम करीब पांच बजे यात्री बस पलटने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। बस सेंधवा से डही जा रही थी। जो बड़वानी थाना क्षेत्र के बलकुआं गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार 22 वर्षीय युवती सारिका पिता दिनेश निवासी पिसनावल की मौत हो गई है। घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |