Advertisement
जबलपुर। डीआईजी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक ने अपने घर में कुत्ते की चैन से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। आरक्षक का नाम सचिन कनौजिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रांझी थाना अंतर्गत निवासी आरक्षक सचिन कनौजिया डीआईजी ऑफिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। रविवार शाम वह अपने घर से कहीं घूमने के लिए निकला हुआ था। देर रात में वह घर लौटा और कमरा बंद कर अंदर सोने चला गया। सुबह जब देर तक वह नहीं उठा तो परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया। जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो सचिन फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। लगभग 1साल पहले सचिन कनौजिया को पिता की मृत्यु होने पर पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। मृतक के साथ उसकी मां एवं भाई रहा करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |