Advertisement
खिड़की खोलकर सो जाना एक परिवार को भारी पड़ गया।
मामला कोलार थाना क्षेत्र के मंदाकिनी कॉलोनी का है, जहां तेज गर्मी में सुकून पाने के लिए खिड़की खोल कर सो रहे गोविंद गिरी गोस्वामी के घर में चोरों ने खिड़की में से हाथ डालकर घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया और घर में घुसकर करीब 55 हजार का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।
फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले गोविंद गिरी गोस्वामी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने देर रात घर में घुस कर एक तोला सोने की चेन, 10 हजार रुपए नकदी और 2 स्मार्ट फोन चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात का पता तब चला जब वो सुबह सोकर उठे। उठने के बाद फरियादी ने तुरंत कोलार थोन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |