Advertisement
राजगढ़। रुठियाई-मक्सी रेल रुट पर पचोर थाना क्षेत्र के उदनखेड़ी में सुल्तानिया रेल्वे फाटक के समीप गुरुवार अलसुबह देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस के सामने कूंदकर 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार सुल्तानिया रेल्वे फाटक के समीप ग्राम भंडावद थाना पचोर निवासी पवन(24) पुत्र गोपाल भिलाला ने गुरुवार तड़के देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस के सामने कूंदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |