Advertisement
अनूपपुर। जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत नोन घाटी के पास बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 12 श्रद्धालु घायल हुए है। सभी घायलों को ईलाज के लिए पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। देवरा गांव से कुछ लोग पिकअप में सवार होकर मरही माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान नोन घाटी के पास तेज रफ्तार होने के कारण अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और हादसे के हादसे के शिकार लोगों की मदद करने में जुट गए। हादसे में करीब बारह लोग घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत नाजुक है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |