Advertisement
मैहर। जिले के धतूरा गांव में रविवार सुबह ईट भट्टे में काम करने वाले दंपत्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार देर रात बदमाशों ने बेरहमी से दोनों पति पत्नी की हत्या कर दी।रविवार सुबह जब बेटी चाय देने पहुंचे तो हत्या का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगाें पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दोनों पति-पत्नी ईंट के भट्टे पर काम किया करते थे। मृतक का नाम रामू कोल बताया जा रहा। रात में दोनों पति पत्नी ईट भट्टे पर ही रूके थे। इस दौरान अज्ञात आरोपितों ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। सुबह दंपत्ति की बेटी चाय देने जब ईंट भट्टे पहुंची तो होश उड़ गए। उसके माता-पिता की लाश अलग अलग दूरी पर पड़ी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पूरे गांव में मातम पसर गया है। मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल, मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल इन्हें किस हथियार से मारा गया इस बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम हो जाने के बाद ही हत्या के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |