Advertisement
पन्ना। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर ग्राम छापर में मोड़ के पास शनिवार शाम लगभग 4 बजे ट्राला-बोलेरो की आमने हुई भिड़ंत में आठ दर्शनार्थी घायल हो गए। बताया गया है कि बरही थाना जिला कटनी निवासी दर्शनार्थी बोलेरो में सवार होकर बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी पन्ना-सतना रोड में छापर मोड़ के पास एक बेलगाम ट्राला से भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो पलट कर खाई में गिर गई। लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस और डायल हंड्रेड को फोन किया गया। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने से रास्ते से गुजर रहे कांग्रेसी नेता भरत मिलन पाण्डेय ने गंभीर घायलों को अपनी निजी कार से जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया। इसके बाद पहुंची 108 एंबुलेंस एवं डायल हंड्रेड के द्वारा अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। इस भीषण सड़क हादसे में अनुराग कुशवाहा पिता राम भुलावन कुशवाहा उम्र 22 वर्ष, सुनील तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष, अंकित तिवारी पिता दयाराम तिवारी उम्र 30 वर्ष, रामकन्या तिवारी पिता दयाराम तिवारी उम्र 35 वर्ष, निधि तिवारी पिता दयाराम तिवारी उम्र 20 वर्ष, वेदमणि तिवारी पिता विमल किशोर तिवारी उम्र 22 वर्ष, शिवहरि तिवारी पिता विमल किशोर तिवारी उम्र 20 वर्ष, पवन पाण्डेय पिता राजभान पाण्डेय उम्र 45 वर्ष सभी निवासी बरही थाना सतना घायल हो गए हैं। जिनमें अंकित तिवारी और पवन पाण्डेय के सिर में गंभीर चोट होने से हालत गंभीर बताई जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |