Advertisement
इंदौर। शहर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने 90 हजार से अधिक के नकली नोट बरामद किए हैं। नोट खरगोन-खंडवा से इंदौर में पहुंचे थे। जानकारी मिलने पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच ने राजेन्द्र नगर थाना इलाके में दबिश देकर नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुक्रवार की रात जानकारी मिली थी कि खरगोन में रहने वाला दिनेश पटेल इंदौर में कुछ लड़कों के साथ नकली नोट लेकर आया है। वह यहां बड़े स्तर पर नकली नोट की तस्करी करने वाला है। यहां पर कुछ युवकों ने आर्डर देकर नकली नोट बुलवाए थे। इस पर पुलिस ने इंदौर की क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया और जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर दिनेश और उसके साथियों को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया। पुलिस अभी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
अन्य आरोपितों के नाम शाहरुख, शेरा और सिद्दीकी बताए गए हैं। आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि ये एक साल से इंदौर, खंडवा, सनावद और खरगोन में यह गोरखधंधा कर रहे थे। कुछ लोगों को बाहर से पकड़कर लाया गया। बताते हैं कि सिद्दीकी नामक व्यक्ति सनावद का है और शिक्षक है। पहले भी किसी मामले में पकड़ा चुका है। एडिशनल डीसीपी दंडोतिया का कहना है कि चार लोगों को पकडक़र उनसे 90 हजार रुपये के 500 रुपये के नोट बरामद किए गए हैं। बाकी नोट और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द की कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए जाएंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |