Advertisement
इंदौर। शहर के तिलक नगर इलाके में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दीवार तोड़ते हुए घर में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में कार सवार दो युवतियों के सिर और हाथ-पैर में चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिलकनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्कीम-140 के पास की है। सोमवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। दीवार तोड़ते हुए कार घर में जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद कार का एयरबैग खुल जाने के कारण कार सवारों को गंभीर चोटें नहीं आई, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में घायल दो युवतियों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक कार में शराब की बोतलें मिली हैं। घटना के समय कार में तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था। घायल युवतियों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। हादसे में दो युवतियों के सिर में चोटें आई हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |