Advertisement
छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना के कामठी का रहने वाला नीलेश डिगरसे की रविवार घोघरा वाटर फाले में डूबने से मौत हो गई है। छह घंटे चले रेस्क्यू के बाद सोमवार सुबह उसका शव निकाला जा सका है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार नीलेश पुत्र रमेश डिगरसे उम्र 27 साल मोहखेड़ के कामठी गांव का रहने वाला है। रविवार को वह दोस्तों के साथ घोघरा वॉटर फॉल पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान नितेश नहाने के लिए वॉटर फाल में उतरा था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। उसने बचने के लिए हाथ पैर पटके, लेकिन वह अपने आप को नहीं बचा पाया। उसके दोस्त भी उसे नहीं बचा पाए। दोस्तों ने पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू टीम को बुलाया। तकरीबन तीन -चार घंटे चले रेस्क्यू के दौरान युवक नहीं मिला। आखिरकार सोमवार सुबह फिर रेस्क्यू चला। तकरीबन तीन घंटे चले रेस्क्यू के दौरान वह नीचे फंसा पाया गया। शव को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व में हो चुकी घटनाएं
घोघरा वॉटर फाल में यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी यहां पिकनिक के दौरान डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन ने यहां कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए है। यहां किसी तरह के संकेतक बोर्ड नहीं लगाए है। जिससे पिकनिक मनाने आने वालों को सावधान किया जा सके।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |