Advertisement
कोलार रोड के हिनौतिया आलम गांव में 15 दिन पहले दर्जन भर नकाबपोश हथियारबंद डकैत किसान केतार लौवंशी के घर पर हमला कर 4 लाख रुपए का माल लूट ले गए थे। वारदात के बाद आरोपियों की धर पकड़ के लिए अधिकारियों समेत 100 पुलिसकर्मी लगाए गए, लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। अब तो पुलिस ने भी आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद छोड़ दी है। पुलिस आरोपियों के खुद ही कड़े जाने के भरोसे हो गई है।
डकैती की घटना गत 16-17 मई की दरम्यानी रात की है। घटना की सूचना मिलते ही कोलार और मिसरोद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो थानों कोलार और मिसरोद सीमा के बीच मामला होने से सीमा विवाद भी हुआ था, लेकिन बाद में मिसरोद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस को घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाकों से भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। न तो पीड़ित ही और न ही कोई अन्य आरोपियों के बारे में सूचना दे पाए। पुलिस ने आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम भी घोषित किया है। हालांकि अब तक पुलिस को डकैतों के बारे में कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |