Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। प्रदेश में अगले 4 दिन यानी 19 मार्च तक ओले-बारिश का दौर चलेगा। मार्च में तीसरी बार शनिवार से मौसम बदलेगा। मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं, जबकि 40 से 50कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से ऐसा होगा। मौसम के इस बदलाव का असर जबलपुर समेत पूर्वी हिस्से के 26 जिलों में असर पड़ेगा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि वर्तमान में उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी नमी ला रही है। इस वजह से बारिश, ओले और तेज आंधी चल सकती है। जबलपुर संभाग के सभी जिलों में ओलावृष्टि और बारिश होगी। पूर्वी हिस्से में मौसम बदला रहेगा।
नए सिस्टम की एक्टिविटी से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन संभाग में हल्के बादल छा सकते हैं। नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा। सिस्टम से पहले शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का असर बना रहा। मौसम में आए इस बदलाव से प्रभावित जिलों में तापमान की बढ़त पर रोक लग सकती है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |