Advertisement
मंदसौर। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के मावता- नांदवेल रोड़ पर शुक्रवार को हुए हार्वेस्टर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था की एक मृतक की गर्दन अलग हो गई। हादसे के बाद दोनों मृतकों पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
शाम को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंदसौर ग्रामीण एसडीपीओ कीर्ति बघेल ने बताया की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नांदवेल-मावता मार्ग पर एक बाइक को हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी।
इस हादसे लोकेंद्र पिता गोपाल सिंह राठौर (50) निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ और विक्रम पिता शंभुलाल गोयल (40) निवासी बेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मामले में पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और अक्सर साथ ही रहते थे। शाम को परिजनों ने दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |