Advertisement
खंडवा। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप शुक्रवार सुबह खंडवा रोड पर पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर रोड पर खंडवा के रुस्तमपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हादसा हो गया। महाराष्ट्र से उज्जैन आ रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलट गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सागर पिता रामदास (23), आरती बाई पति ताराचंद (55), पूजा पत्नी मनोज (31) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप के ड्राइवर को नींद का झोंका आने से पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वो ओवरब्रिज की दीवार पर जाकर लटक गई। पिकअप में सवार श्रद्धालु महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |