Advertisement
चूनाभट्टी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक नाबालिक समेत दो को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की उम्र महज 13 साल है। वह हैंडिल का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो वाहन बरामद किए हैं।
शाहपुरा शिव मंदिर के पास चैकिंग के दौरान चूनाभट्टी पुलिस को दो संदिग्ध युवक मिले। वह बिना नंबर की बाइक ले जा रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने बाइक दूसरे रास्ते से भगा दी। चार्ली ने लोगों की मदद से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों के पास पुलिस को किसी तरह के कागजात नहीं मिले। आरोपियों की पहचान देवास निवासी 19 वर्षीय कृष्णपाल हाडा पिता अशोका हाडा के रूप में हुई। उसके साथ 13 साल के नाबालिक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बाइक करीब सप्ताह भर पहले उज्जैन से चुराना कबूल कर लिया। इसके अलावा उन्होंने 5 महीने पहले पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक संस्थान की पार्किंग से एक एक्टिवा चुराना कबूल किया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए। आरोपी हैंडिल का लॉक तोड़कर वाहन चुराते थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |