Advertisement
भोपाल। जिले के बिलखारिया थाने के नजदीक गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एम्बुलेंस और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि एम्बुलेंस का ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया। उसे निकालने के लिए ग्रामीणों को एम्बुलेंस का गेट तोड़ना पड़ा। हादसे में घायल हुए चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
एम्बुलेंस 108 कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलखारिया थानाक्षेत्र में बीती रात एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान एम्बुलेंस और विपरीत दिशा से आ रही कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार की टक्कर से एम्बुलेंस के ड्राइवर का पैर गेट में फंस गया। तेज आवास सुनकर बिलखिरिया के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस का ड्राइवर गाड़ी में ही फंसा था। उसे बाहर निकालने के लिए एंबुलेंस का गेट तोड़ना पड़ा। बाद में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |