Advertisement
कोलार इलाके में शादी का झांसा देकर 36 वर्षीय महिला से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के घर पर पुताई का काम किया था। इसी का फायदा उठाकर उसने महिला से ज्यादती की।
मिसरोद पुलिस के अनुसार कोलार निवासी 36 वर्षीय महिला के घर फरवरी 2016 में सचिन कुशवाहा ने पुताई का काम किया था। इसके बाद उनकी पहचान हो गई। इसी का फायदा उठाकर सचिन ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाए कि सचिन सवा साल से उससे ज्यादती कर रहा है। गत 16 मई को भी उसने घर आकर उससे ज्यादती की थी। पुलिस ने सचिन के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। यहां तलैया पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले 10 वर्षीय किशोर कक्षा चौथी का छात्र है। वह रविवार को तलैया अपने चाचा के घर आया था। रासते में उसे एक युवक मिला। वह किशोर को अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। यहां उसने बच्चे से मारपीट कर उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद घर पहुंचे मासूम ने पूरी घटना परिजनों को बताई। उसने बताया कि आरोपी इससे पहले भी उसके साथ ऐसा कर चुका था। पुलिस ने पास्को और अन्य धाराओं के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |