Advertisement
आगरमालवा। आगरमालवा जिले में बीती रात एक अज्ञात वाहन द्वारा बाईक सवार को टक्कर मारने से बाईक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो अन्य घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिये उज्जैन भेजा गया है।
जानकारी अनुसार सुसनेर मार्ग पर ग्राम पगारिया स्थित टोलटेक्स नाके के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार तीन युवको को टक्कर मार दी। तीनों को आगरमालवा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने विष्णु पुत्र जालूजी मालवीय उम्र 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वही राहुल पुत्र मांगीलाल उम्र 30 वर्ष तथा आत्माराम पुत्र रामचन्द्र उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अन्तरालिया पुलिस थाना नलखेड़ा जिला आगरमालवा को घायल अवस्था में उपचार हेतु उज्जैन रेफर कर दिया। बाईक सवार तीनों युवक ग्राम ईटावा से एक विवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे। जिले की सुसनेर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |