Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में उत्कृष्ठ विद्यालय के सामने गुरुवार की रात तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 41 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। उधर अन्य बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और बाइक चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात उत्कृष्ठ विद्यालय राजगढ़ के सामने दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई, हादसे में एक बाइक पर सवार धीरपसिंह (41)पुत्र बंशीलाल संजोदिया निवासी कालाखेत राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनका पुत्र राहुल गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। उधर अन्य बाइक पर सवार देवकरण (25) साल और रामबाबू (21) साल को गंभीर चोटें लगी। बताया गया है मृतक धीरपसिंह शासकीय शिक्षक थे,जो मिलन गार्डन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और उनका बेटा राहुल बाइक पर पीछे बैठा था,जिसे गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |