Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कालीतलाई में रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार दोपहर हरीपुरा गांव स्थित तालाब के समीप लगे खेजड़ी के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
एएसआई सोमनाथ भारती के अनुसार ग्राम कालीतलाई निवासी माधुलाल (62) पुत्र मांगीलाल बाल्मीकि ने हरीपुरा गांव स्थित तालाब के समीप लगे खेजड़ी के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि वह सुबह बिना बताए घर से निकले थे,तलाशने पर उनका शव हरीपुरा गांव में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |