Advertisement
उज्जैन। डांस दीवाने के ऑडिशन के लिए इंदौर आई कॉमेडियन गुरुवार तड़के भस्म आरती में शामिल हुईं और उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान भारती सिंह महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं।
भस्म आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भारती सिंह ने कहा कि भगवान से कुछ भी मांगने का समय नहीं मिला। मैं तो बस महाकाल को देखती रही। मेरे आंसू निकल रहे थे। जैसे बच्चे को तैयार करते हैं, ऐसा लगा भगवान महाकाल उसी तरह तैयार हो रहे हैं। जो मेरी कॉमेडी पसंद करते हैं, उन सभी पर महाकाल का आशीर्वाद बना रहे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा भी हुए आरती में शामिल
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी गुरुवार को परिवार के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। देवड़ा ने कहा कि आज परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि हमारा देश प्रगति करे, सभी लोग खुश रहें। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गुरुवार तड़के 4 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पंडे - पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक पूजन किया। मस्तक पर रजत चंद्र के साथ त्रिनेत्र और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |