Advertisement
उज्जैन। जिले के खाचरौद में मंगलवार सुबह एक मावा फैक्ट्री के बायलर में विस्फोट हो गया। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाचरोद के गोठड़ामाता गांव में स्थित मावा फैक्ट्री का बॉयलर मंगलवार सुबह करीब सात बजे विस्फोट से फट गया। तेज आवाज के कारण ग्रामीण भयभीत हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायल श्रमिकों श्यामदास बैरागी, ईश्वर मालवीय, बंटूसिंह कंथारखेड़ी, आशीष प्रजापत को गंभीर स्थिति में रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |