Advertisement
सिंगरौली। जिले के मोरवा नगर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एलआईजी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन के सामने चार वाहनों को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। गनीमत या रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर जब्त कर मामले को जांच में लिया।
पुलिस के अनुसार, बिना नंबर का ट्रैक्टर रविवार सुबह ईंट भरकर बूढ़ी माई क्षेत्र में जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक स्कूटी समेत चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए नगर निगम के विद्युत पोल से जा टकराया। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरवा थाना निरीक्षक अशोक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक राम प्रकाश को ट्रैक्टर समेत थाने भिजवा कर कार्रवाई में जुट गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |