Advertisement
भोपाल। रायसेन रोड पर गुरुवार सुबह हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन रोड पर सैम कॉलेज के सामने गुरुवार सुबह एक यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोरवेल मशीन ने टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक महिला समेत चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में बस सड़क से उतरकर रुक गई। गंभीर रूप से घायल चारों व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई।
मां की गमी में शामिल होने आई थी भूरीबाई
बिलखिरिया पुलिस ने बताया कि हादसे में मृत सिलवानी (रायसेन) निवासी भूरी बाई अपने भानजे उदय के साथ चमड़ा मिल के नजदीक सिलवानी जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। तभी रायसेन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोरवेल मशीन वाहन ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। इससे बस से ड्राइवर का कंट्रोल हट गया और उसने सड़क किनारे खड़ी 40 वर्षीय भूरी बाई को कुचल दिया। भूरी बाई डेढ़ हफ्ते पहले मां की गमी में शामिल होने भोपाल आई थी। गुरुवार सुबह मां के कर्मकांड की प्रक्रिया पूरी कर, वापस सिलवानी जाने के लिए घर से भानजे उदय के साथ रवाना हुई थी। उसके अलावा उदय, भंवरलाल व एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। हादसे में भूरी बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |