Advertisement
रायसेन। शहर के नजदीक भोपाल-जबलपुर एनएच-45 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक आगे जा रहे ट्राले को टक्कर मारते हुए उसमें जा घुसा। हादसे में ट्रक चलाक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रॉले का ड्राइवर फरार हो गया।
जानकारी अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। दोनों वाहन भोपाल से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर तेज रफ्तार आयशर ट्रक आगे जा रहे ट्राले से जा टकराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक को खींचकर चालक के शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आगे की पड़ताल में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |