Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम फतेहपुर रोड़ स्थित जंगल में शुक्रवार दोपहर खांकरा के पेड़ पर लटका हुआ 26 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम फतेहपुर रोड़ स्थित जंगल में खांकरा के पेड़ पर मोहन(26)पुत्र घीसालाल वर्मा का शव लटका हुआ मिला, जिसके गले में साफी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था और रात में घर से बिना बताए निकला था। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |