Advertisement
जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र के रसल चौक पर बुधवार सुबह नर्स को गोली मार दी गई। घायल हालत में उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह 10 बजे की है, जब नर्स अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। गोली उनकी पसलियों में लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्स माधवी चौधरी मूल रूप से कटनी की रहने वाली है। जबलपुर के एक अस्पताल में नर्स हैं। पिछले कुछ साल से जबलपुर में रह रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक और नर्स के बीच दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जिस युवक ने गोली मारी है, उसका अभी तक नाम सोनी सामने आ रहा है। वह भी कटनी का बताया जा रहा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |