Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर पचोर थाना क्षेत्र में ग्राम उदनखेड़ी के समीप तेज रफ्तार जीप ने पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पचोर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति कौन है, कहां का निवासी है, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मंगलवार को मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित ग्राम उदनखेड़ी के समीप तेज रफ्तार जीप ने पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसकी उम्र 45-50 के बीच है और वह पेंट-शर्ट पहने है, जिसकी जेब से दो सौ रुपए के अलावा कोई कागजात नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गंभीर व्यक्ति को कब्जे में लेकर पचोर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। व्यक्ति कौन है, कहां का रहने वाला है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |