Advertisement
कोलार रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर कधाी महुआ शराब बेचने वाले तीन लोगों को आबकारी व पुलिस विभाग के अमले ने गिरफ्तार कर लिया है।
उनके पास से तीन लीटर शराब भी जब्त की गई है। यह शराब कहां बनाई जा रही है? इसके संबंध में तीनों लोगों से पूछताछ की जाएगी।
आबकारी विभाग के अनुसार कोलार रोड स्थित ग्राम झिरी में आबकारी अमले ने सुनील यादव पिता भगवान यादव को 2 लीटर , हीरालाल लोधी व राजेंद्र पाल को 500-500 एमएल शराब बेचते पकड़ा है। यह शराब अवैध रूप से बेची जा रही थी। तीनों पर प्रकरण बनाकर संबंधित थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |