Advertisement
सिंगरौली। स्कूली बच्चों से भरी एक बस सोमवार सुबह पलट गई। बस में 40-50 बच्चे सवार थे, इनमें से कुछ के घायल होने की सूचना है। हादसा बरगवां थाना अंतर्गत रामपुरवा गांव में हुआ। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को बस से निकाला। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना की शिकार हुई स्कूल बस रॉजर्स हाई स्कूल गोरबी की थी, जो सुबह क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे ग्राम रामपुरवा के समीप संकरी सड़क पर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के समय बस में करीब 10 बच्चे सवार बताए जा रहे थे। इस दुर्घटना के बाद वहां बच्चों की चीज पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय स्कूल बस की रफ्तार काफी तेज थी और वह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |