Advertisement
आगरमालवा। जिले के सुसनेर में शनिवार को दोपहर स्कूली बच्चों से भरा एक मैजिक वाहन अचानक बेकाबू होकर उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर सुसनेर में सड़क से सटे हुए रेलिंग से टकरा गया। इस हादसे में 12 बच्चे और वाहन चालक व क्लीनर घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुसनेर शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां से वाहन के क्लीनर और तीन बच्चों को आगरमालवा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का एक स्कूली वाहन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर लगे रेलिंग से टकरा गया। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ इक्कठी हो गई। सुसनेर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |