Advertisement
जबलपुर। लॉर्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल पेट्रोल पंप पर कर सवार बदमाशों ने उत्पात मचाया जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई एवं वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गए थे, जहां पर पैसे देने के दौरान उनका विवाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों से हो गया। कहासुनी के बाद युवक बाइक लेकर चले गए और थोड़ी देर बाद ही वे अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप आ पहुंचे। जिन्होंने पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पात मचाते हुए पेट्रोल कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपित अपनी अपनी गाड़ियों में सवार होकर भाग गए। जिसमें से एक लड़के ने जल्दबाजी में अपनी गाड़ी वहीं पर छोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित सहरोज कुरैशी सहित अन्य पर मामला पंजीबद्ध कर वीडियो से पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |