Advertisement
मंडीदीप। राजधानी से सटे औद्योगिक नगरी मंडीदीप के राहुल नगर में बुधवार को एक चटाई कंपनी के गोडाउन में आग लग गई। गोडाउन में डायपर एवं सेनेटरी पेड़ रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से भड़की और जल्द ही इसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने का कारण अज्ञात है।
जानकारी अनुसार घटना करीब ग्यारह बजे की है। चटाई कंपनी हकाई फैक्ट्री की शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोडाउन से माल ट्रक में भरा रहा था, तभी किसी कर्मचारी ने बीड़ी पीकर फेंकी, जिसकी चिंगारी से आग भड़क गई। इस बारे में कम्पनी के जिम्मेदार भी अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। सूचना मिलने पर मंडीदीप नगर पालिका की पांच दमकलें और सपोर्टर तथा एक दमकल एचईजी लिमिटेड की मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। नपा अग्नि शमन शाखा प्रभारी राममोहन रघुवंशी ने बताया की नगर पालिका की दो फोम टेंडर फायर ब्रिगेड भी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |