Advertisement
भोपाल। राजधानी भोपाल के जवाहर चौक क्षेत्र में रविवार देर रात दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। धू धू कर एक के बाद एक कई दुकानें आग में जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कढ़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी अनुसार जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार रात एक दुकान में आग लग गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रुप ले लिया। इसके बाद आस पास मौजूद दूसरी दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दुकान मालिकों में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक धू-धू कर कई दुकानें एक साथ जल कर राख हो गई। आगजनी की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है। वहीं, इस आगजनी से दुकान मालिकों को लाखों रुपये की नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जाचं पड़ताल में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |